विभाग की अनदेखी से शासकीय भवन हो रहे कण्डम
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। वन विभाग की लापरवाही के चलते वन परिक्षेत्र कापसी में रेंजर,एसडीओ सरकारी भवन (पुरानी कालोनी) कंडम हालत में पड़े हैं। इनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है, लेकिन फिर भी विभाग के द्वारा इन कंडम भवनों को ढहा कर नया बनवाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कापसी रेंज के नाम से पखांजूर में संचालित किया जा रहा। रेंज के अधिकारी की देखरेख के अभाव में क्वाटर भवन कंडम होने के चलते रेंजर पखांजूर,एसडीओ भानुप्रतापपुर में रहते है। जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राजू,कमलेश सरकार,रामलाल ने बताया कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही ऐसी की लगभग एक साल पहले फारेस्ट क्वाटर के अंदर से गेट के ऊपर होते हुए मुख्य सड़क पर आम पेड़ की एक बड़ी डाली गिरी है,जिसे आज तक नही हटाया गया।
यह एक खतरनाक और अनदेखी समस्या है, जो कभी भी और किसी भी नुकसान का कारण बन सकती थी। इसके लिए विभाग को तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता थी, जो आज तक नही किया गया। यह विभाग के अधिकारियों की नाकामी को दर्शता है। इसे विभाग जल्द ही हटाना चाहिए।
ऐसे भी नही की विभाग के अधिकारी अनजान है। क्योंकि
विभाग के अधिकारी आये दिन इसी सड़क से हो कर मुख्य वन संरक्षण कांकेर,वन मंडल कार्यालय भानुप्रतापपुर जाते है। परंतु बेपरवाह अधिकारी को राहगीरों की समस्या से कोई सरोकार नही है।
कांकेर वन वृत्त के वनमंडल पश्चिम भानुप्रतापपुर के अंतर्गत कापसी वन परिक्षेत्र का मुख्यालय कापसी में था। लेकिन विभाग के उदासीनता के चलते रेंजर,एसडीओ पखांजूर में रहते और कार्यालय को पखांजूर से संचालित करवा रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार आज भी कागजों में कापसी का नाम दर्ज है। बता दे कि वर्ष 2005-06 मार्च माह के अंत में नक्सली घटना मे वन विभाग की सरकारी गाड़ी एवं भवन को नक्सलियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। नक्सलियों के द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। तभी से कापसी रेंज को पखांजूर में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शिफ्ट किया गया था। जिसे आज भी कार्यालय को कापसी में नही लाया गया। जबकि अब स्थिति सामान्य की ओर है। बड़े कापसी ग्रापं सरपंच चंदन पोटाई ने बताया वन विभाग से संबंधित कोई काम होता है,तो पखांजूर जाना पड़ता जिससे ग्रामीणों को समय के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण किशोर,दिनेश,राजकुमार,रमेश ने बताया कि कापसी में रेंज ऑफिस को लाने के लिए कई बार अधिकारी से आवेदन,निवेदन किया गया है। सरकार के द्वारा ग्रामीणों के समस्या के समाधान के लिए लगाए गए शिविर में भी आवेदन दिया गया परन्तु हमारी समस्या का समाधान नही किया गया। हम ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द कापसी रेंज कार्यालय को कापसी में संचालित करें। नही करने पर जल्द ही उग्रन्दोलन किया जाएगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस संबंध पर कापसी उपवनमंडलाधि आर एन शोरी ने बतलाया कि फारेस्ट क्वाटर,रेंज ऑफिस के लिए प्रस्ताव बना कर उच्च अधिकारियों को मांग पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।
