लैंप्स कर्मचारियों पर मनमानी और दुर्व्यवहार करने का आरोप

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। आदिम जाति सहकारिता समिति छोटेबेठिया के किसानों ने लैम्पस कर्मचारियों पर मनमानी,नियमित रूप से कार्यालय नहीं खोलने एवं किसानों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याओं को लेकर बांदे नायब तहसीलदार भारत लाल ब्रम्हे को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। किसानो ने बताया कि जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवेदनकर्ताओ का आरोप है कि लैम्पस प्रबंधक पर मनमानी करते हुए ऑफिस में हप्ते में केवल दो दिन आता है।


लैम्पस के चपरासी बिना ख़र्चपानी कथित तौर पर काम के बदले मुर्गा,शराब मांगता है। कम्प्यूटर ऑपरेटर किसानों से दुर्व्यवहार करते हैं।
किसानों का कहना है कि इन अव्यवस्थाओं के कारण वे काफी समय से परेशान हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जांच कर कर्मचारियों को लैम्प्स से नहीं हटाया गया और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेगे।

वही आमसभा में उपस्थित सैकड़ो किसानों एवं आकमेटा,बेलगाल,छोटेबेठिया,धरमपुर,रेंगावहीँ,ने लिखती में आवेदन देते हुए उसमे उलेख किया है कि छोटेबेठिया लैम्पस में किसानों के द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया था। जिसमे किसानों ने अपनी समस्या एवं मांग बिंदु वार रखी थी ,जिसमे मुख्यरूप से रेंगावहीँ धान खरीदी को यथावत रखने,छोटेबेठिया में जिला सहकारी बैंक खोलने की मांग थी। जो मांग हम सब क्षेत्र के किसानों की जायज मांग है। लैम्पस कर्मचारियों के विरोध इस शिकायत से हमारा कुछ लेना देना नही है। संस्था के कर्मचारियों द्वारा दी जा रही सेवा से हम संतुष्ट है। अगर लैम्पस कर्मचारियों का व्यवहार सही नही होता तो लैम्पस समिति के द्वारा छोटेबेठिया क्षेत्र के लगभग आठ सौ पचास किसानों का लोन प्रकरण तैयार नही होता।

इस संबंध पर लैम्पस प्रभारी प्रबंधक अधीर दास ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप मंगठत और निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *