उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में आज बोड़ला विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र महराजपुर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ किया।


कवर्धा,,, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर, किसानों को तिलक लगाकर, श्री फल भेंट एवं माला पहनाकर खरीदी की शुरुआत की। धान खरीदी केंद्र में पहुंचे ग्राम कांपा के किसान श्री भगत कौशिक से 36 क्विंटल धान खरीदी कर इसकी शुरुआत की गई। महाराजपुर धान उपार्जन केंद्र में 769 पंजीकृत किसान है, रकबा 675.99 हेक्टेयर है। केन्द्र में धान खरीदी का लक्ष्य 35489 क्विंटल है। इस समिति के अंतर्गत महराजपुर, कांपा, जीताटोला, डगनिया के किसान अपना धाम बेचने आते है।
उपमुख्यमंत्री ने किसानों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने खरीदी केंद्र में किसानों से चर्चा कर खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में टोकन और खरीदी की भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *