बीजापुर में भाजयुमो ने फूंका सनातन विरोधी भूपेश और टी.एस. का पुतला

बीजापुर/भारतीय जनता पार्टी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी द्वारा सनातन विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव का आज पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार सनातन धर्म, भगवान श्रीराम एवं हमारे साधु-संतों का अपमान करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, के साथ कई कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया गया है। भूपेश बघेल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी को सनातन विरोध का स्पष्टता और उनके मानसिकता को भी दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं ने लगातार हमारे देवी-देवताओं और साधु-संतों का अपमान किया है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जिलाराम राणा, भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, भाजपा प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य मथियस कुजूर, भाजपा उपाध्यक्ष राजू कलमू , ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जागर लक्ष्मैया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी, ज्योति हेमला, पूजा पोदी, पार्षद संजय रिवानी, गोलू नाग,दीपक भट्ट,सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *