भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात पर कांग्रेस बेचैन : भाजपा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की लगातार मुलाकात पर आए कांग्रेस नेताओं के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डॉ. मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा राजनीतिक दल से पहले एक परिवार है, भाजपा की संस्कृति में परिवार के मुखिया से मुलाकात बेहद सामान्य व सरल है, लेकिन कांग्रेस एक परिवारवादी पार्टी है, यहां परिवार के मुखिया से मुलाकात करना तो दूर उन तक पहुंचना भी मुश्किल है, इसी आत्मग्लानि के चलते कांग्रेस के नेता परेशान हैंऔर ऊलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं।
