51 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा जप्त



जगदलपुर बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर नशे के सौदागरों, तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में जगदलपुर की बोधघाट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा परिवहन तथा सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 51 लाख रुपए से भी ज्यादा मूल्य का एक क्विंटल से भी अधिक गांजा बरामद किया गया है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट थाना पुलिस को 10 मार्च की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर गांजा लेकर कुछ लोग आए हैं और आड़ावाल रेलवे फाटक के पास उसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु डीएसपी सुमीत चंद्रा तथा थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम तत्काल आड़ावाल रेलवे फाटक के पास पहुंची। वहां नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपना नाम पवन नेताम पिता मोहन नेतामउम्र 29 साल, निवासी डोंगरीपारा ग्राम तुरेनार थाना नगरनार बताया। तलाशी लेने पर उसके थैले से 02.58 किग्रा गांजा मिला। इस गांजे की कीमत 1 लाख 29 हजार रुपए बताई गई है।रु के अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक नग मोबाइल बरामद हुआ जो प्रतिबंधित गांजा को अवैध रूप से कब्जे में रखे पाए जाने से तथा उक्त के संबंध में किसी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उससे गांजा सप्लायर के संबंध में पूछताछ की गई। उसके बताए अनुसार सप्लायर की तलाश हेतु तत्काल एक टीम दाबलीगुड़ा, काशीपुर, रायगढ़ा उड़ीसा भेजी गई। टीम द्वारा सप्लायर हीरालाल नाईक पिता सोमनाथ नाईक उम्र 40 वर्ष को पकड़ कर उसके ठिकाने से लगभग 1 क्विंटल 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस गांजे की खुदरा कीमत 50 लाख 12 हजार रुपए बताई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज 11 मार्च को न्यायिक रिमांड हेतु विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।इस बड़े मामले को पकड़ने में प्रशिक्षु डीएसपी सुमीत चंद्रा, निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, व्यास नारायण थकी, महिला आरक्षक तिलोत्तमा कश्यप, आरक्षक भैरव सिन्हा, युवराज ठाकुर, विजय तिर्की, गुनाकर पाणिग्रही, राम ठाकुर, होरीलाल आर्मो, बस्तर फाइटर प्रदीप यादव, धनेश्वर बघेल, सुखदास मांडवी, मुकेश बघेल, सोनसाय, अंतू कश्यप, नरसिंह भद्रे, तरुण ठाकुर, आकाश देवांगन, दीपक कश्यप, हेलेश नाग, विक्की राणा, रितेश ध्रुव, भानदेव यादव, ओमप्रकाश भारती ने बड़ी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *