कलेक्टर छिकारा पहुंचे हायर सेकेंडरी स्कूल सरगीपाल

जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत आज 12 मार्च 2026 को 'इतिहास' विषय का पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा की शुचिता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा आज स्वयं मैदानी स्तर पर उतरे। कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड बकावंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगीपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे, तहसीलदार जागेश्वरी पोयाम और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेश्वर कुर्रे भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र में बैठक व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने केंद्र में तैनात पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान शिक्षा विभाग की टीम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक सोन सिंह बघेल सहित अन्य स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता का माहौल देखा गया। कलेक्टर एवं दल द्वारा संस्था के अटल टेकरी लैब का अवलोकन किया गया. कलेक्टर ने बच्चों से चर्चा की संस्था के प्राचार्य श्रीमती अय्यर व समस्त शिक्षक गणों से भी भेंट कर संस्था के साफ सफाई वह वातावरण की सराहना की. पीएम श्री करपावंड संस्था का भी निरीक्षण किया गया. लैब का अवलोकन किया. कलेक्टर द्वारा पीएम श्री कर पवन में कक्षा आठवीं के बच्चों को गणित का पाठ पढ़ाया गया लगभग 1 घंटे के अध्यापन कार्य में बच्चों के साथ कलेक्टर पूरी तरह घुल मिल गए. कलेक्टर द्वारा कक्षा तीसरी के बच्चों से कविताएं पूछी गई एवं बच्चों के द्वारा कविता का पाठ किया गया बच्चों द्वारा स्पष्ट वचन करने पर कलेक्टर द्वारा बच्चों को चॉकलेट का वितरण भी किया गया. निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर आकाश छिकारा ने खासपारा सौतपुर करपावन्ड में उल्लास केंद्र पहुँच कर जायजा लिया. ग्रामीणों से व शिक्षा विभाग के अधिकारियों—विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव और खंड स्त्रोत समन्वयक सोन सिंह बघेल—के साथ शासन की महती योजना 'उल्लास' (Understanding of Lifelong Learning for All in Society) की प्रगति पर चर्चा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उल्लास' योजना के तहत नव-साक्षरों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि साक्षरता दर बढ़ाने और 'जन-जन साक्षर' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम स्तर पर स्वयंसेवकों के माध्यम से प्रभावी वातावरण तैयार किया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर में साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *