कवर्धा में नए यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में स्वर्ण समाज की महापंचायत, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कवर्धा,,,कवर्धा में नए यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में स्वर्ण समाज की महापंचायत, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इस महापंचायत में स्वर्ण समाज के करीब 15 प्रमुख समाजों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

महापंचायत में उपस्थित ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, जैन समाज, गुप्ता समाज, अग्रवाल समाज, केसरवानी समाज, ठाकुर समाज, माहेश्वरी समाज, सिंधी समाज, सिक्ख समाज के साथ साथ अन्य स्वर्ण समाज प्रमुखों और वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए यूजीसी एक्ट 2026 का कड़ा विरोध करते हुए इसे स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के शिक्षा अधिकारों के लिए नुकसानदायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्ती लागू किया जा रहा है और इससे समाज के युवाओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इस कानून को “काला कानून” बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

सभा के दौरान समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने मंच से अपने विचार रखे और कहा कि सरकार को किसी भी नए शिक्षा कानून को लागू करने से पहले सभी वर्गों और समाजों से व्यापक चर्चा करनी चाहिए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
महापंचायत के बाद स्वर्ण समाज के लोगों ने शहर में रैली निकाली। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिग्नल चौक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में यूजीसी कानून रद्द करो, UGC Rollback, सभी वर्गों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो, स्वर्ण समाज के साथ भेदभाव बंद करो जैसे नारे लिखे बैनर और तख्तियां लेकर नए यूजीसी एक्ट के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
भारी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग रहे मौजूद
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में यूजीसी कानून रद्द करो, UGC Rollback, सभी वर्गों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो, स्वर्ण समाज के साथ भेदभाव बंद करो जैसे नारे लिखे बैनर और तख्तियां लेकर नए यूजीसी एक्ट के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। विरोध प्रदर्शन में कवर्धा जिले के कवर्धा,पंडरिया, सहसपुर लोहारा एवं बोड़ला ब्लॉक के स्वर्ण समाज के प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, नारी शक्ति, युवा वर्ग एवं विद्यार्थियों भी भारी संख्या में उपस्थित थे।
महापंचायत और रैली के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की भी तैनाती की गई थी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन समाज के लोगों ने सरकार से जल्द इस विषय पर निर्णय लेने की मांग की है।
राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा
रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार से नए यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण समाज द्वारा प्रदेश और देश स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
