27 मार्च 2026 से पी जी कॉलेज मैदान में होगा भव्य स्वदेशी मेला


कवर्धा,,,आगामी 27 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक पी जी कॉलेज मैदान में होने वाले स्वदेशी मेला आयोजन के लिए विधि विधान से भूमि पूजन का आयोजन दिनांक 22 मार्च को प्रातः 9:00 बजे किया जा रहा है, इस भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के यसस्वी उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। शहर के गणमान्य नागरिक,आयोजनकर्ता समिति के पदाधिकारी एवं भारतीय विपणन विकास केन्द्र से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर मेला संयोजक डॉ. अतुल जैन ने कहा कि विगत 21वर्षों से स्वदेशी जागरण हेतु प्रतिबद्ध संस्था भारतीय विकास विपणन केंद्र द्वारा स्वदेशी मेला का आयोजन छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रतिवर्ष किया रहा है। प्रथम वर्ष की अपार सफलता के बाद इस वर्ष भी कवर्धा वासियों को मेला का भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा।
मेले के आकर्षण मे स्वदेशी वस्तुओ की पहचान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न स्पर्धाये, वॉइस ऑफ़ कवर्धा जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
डॉ. अतुल ने बताया कि यह मेला केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, यह स्वदेशी और देश प्रेम की भावना को जागृत करने का प्रयास है। यहां पर जाति और धर्म से परे सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास तथा वोकल फॉर लोकल पर आधारित स्वदेशी मेला निश्चित ही एक नया आयाम गढेगा। इस मेले का इंतजार कवर्धा सहित प्रदेशभर की जनता पूरे साल बेसब्री से करती है। इस संबंध में भारतीय विपणन विकास केंद्र के प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि इस बार मेले में स्टार्टअप करने वाले युवाओं को भी मेला में अवसर प्रदान किया गया हैं। पहले से ज्यादा स्टॉल इस बार लगाए गए है। देश के लगभग प्रत्येक राज्य से प्रतिभागी यहा हिस्सा ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *