उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 23 मार्च को होगा संभागीय सरस मेले का आगाज

कवर्धा,,,, संभागीय सरस मेला का आयोजन सरदार पटेल मैदान कवर्धा में दिनांक 23 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित हो रहा है।मेला का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 23 मार्च को शाम 4:00 बजे से होगा। सरस मेला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए आकर्षक सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय हेतु उपलब्ध होगा। मेले में कबीरधाम जिले के अतिरिक्त दुर्ग संभाग के अन्य ज़िले दुर्ग,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, बालोद,बेमेतरा राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई सहित अन्य स्थानों से महिला समूह की दीदियों द्वारा निर्मित सामग्रियां प्रदर्शन सह विक्रय के लिए उपलब्ध होगा।

सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार एवं कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए जैविक खाद्य सामग्री, घरेलू साज-सज्जा के आकर्षक सामान मेले में उपलब्ध होगा। संभागीय सरस मेला में किड्स जोन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। उल्लेखनीय है कि मेले में महिला समूह द्वारा उत्पादित मिलेट जिसमे रागी, कोदो और बाजरा से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थ,समूह द्वारा बना स्वादिष्ट अचार, पापड़, मसाले एवं प्राकृतिक उत्पाद सहित हस्तशिल्प एवं बिरनमाला जैसे अनेक सजावटी सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय के लिए उपलब्ध होगा। साथ मे पारंपरिक व छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी होगा। ज्ञात हो की मेला का आयोजन सरदार पटेल मैदान कवर्धा में दिनांक 23 से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 से रात 9:00 बजे तक होगा। तो आइए हम सब मिलकर वोकल फ़ॉर लोकल को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादो को अपनाएं और ग्रामीण बहनों को सशक्त बनाने में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *