पंडरिया शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को जल्द भुगतान की मांगों को लेकर किसान कांग्रेस ने कारखाना प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

पंडरिया,,, कवर्धा ज़िला गन्ना व गुड की मिठास के लिए जाना जाता रहा है ज़हाँ किसान गन्ने की खेती कर अपना जीवन यापन बड़े ही ख़ुशहाल तरीक़े से कर रहे है, ज़िले में गन्ने का उत्पादन इतना है कि 2 सहकारी शक्कर कारख़ाना की साथ साथ लगभग 400 से अधिक गुड फ़ैक्ट्रिया संचालित हो रही है पर पंडरिया शक्कर कारख़ाना में गन्ना बेचने वाले किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है

किसान कांग्रेस ज़िला अध्य्क्ष किसान नेता रवि चन्द्रवंशी ने पंडरिया शक्कर कारख़ाना में भुगतान पर हो रही देरी पर भाजपा सरकार पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है , चन्द्रवंशी में कहा कि एक ओर जहां भोरमदेव (कवर्धा) कारख़ाना में गन्ना किसानों को पूर्ण भुगतान हो गया है तो दूसरी ओर पंडरिया कारख़ाना में मूल भुगतान 26 करोड़ रुपये से भी अधिक का भुगतान लंबित है जिससे हमारे क्षेत्र के किसानो को बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है , शादियो का सीजन है किसानों को अपने दैनिक कार्यों के लिए साहूकारो से कर्ज लेना पड़ रहा है
ज़िला काग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि पंडरिया विधायक द्वारा चुनाव जीतने के बाद तत्काल भूगतान कराने की बात कही थी मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आज 5महीने बाद भी 80प्रतिशत भूगतान बाकी है तो उनके तत्काल भूगतान का क्या अर्थ निकाला जाए

ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि भुगतान में देरी के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। खेती के लिए लिए गए कर्ज, खाद-बीज का खर्च और घरेलू जरूरतों को पूरा करना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है।
ज़िला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी ने किसान हित में बात रखते हुए शासन प्रसाशन को 10 दिवस में गन्ना किसानों के पूर्ण भुगतान की माँग की है यदि तय समय पर भुगतान नहीं हुआ तो किसानों के साथ मिलकर अनिश्चितक़ालीन चक्का जाम करने की बात कही है
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन जायसवाल, रवि चंद्रवंशी, घनश्याम साहू, सुभाष गिरी, सुरेश चंद्राकार, बीरेंद्र,सत्रुहन चंद्रवंशी,धनीराम, जित्तू ,प्रकाश पटेल,त्रिलोक निर्मलकर, गोविंद, राजकुमार ,दिनेश पटेल, जलेश, सुखचंद, भुवनेश्वर,तिलक, कृष्णा, राजू यादव, सुशैन, कोमल, रोहित, रंजीत, मोती, अलेखचंद, अमन, आशीष, प्रदीप, अनिमेष, खोवाराम, शेखर, पुस्कर सिंह, राजेंद्र, जितेंद्र, रामचंद राहुल सहित सैकड़ों किसान भाई उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *