शराब, गांजा के जंक्शन से बेखबर है परपा थाना पुलिस?



-अर्जुन झा-
जगदलपुर। बस्तर जिले, की नगरनार थाना पुलिस गांजा और अन्य अवैध मादक पदार्थ पकड़कर बड़ी सुर्खियां बटोर चुकी है, मगर इस थाने की सीमा से लगे परपा थाने की नाक के नीचे हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर परपा थाना पुलिस का ध्यान क्यों नहीं जा रहा है, यह आश्चर्य का विषय है। केशलूर चौकी पुलिस शराब गांजा तस्करों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है।
जगदलपुर से दंतेवाड़ा सुकमा की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ पर स्थित केसलूर अब प्रमुख रूप से मादक पदार्थों और अन्य अवैध कार्यों का अड्डा बनता जा रहा है। यह मोड़ परपा थाना क्षेत्र में स्थित है। जानकारी के अनुसार सुकमा होकर तेलंगाना और उड़ीसा जाने वाली कुछ बसों और अन्य वाहनों से अब मादक पदार्थों का जखीरा बाहर निकल रहा है। इस मोड़ के पास स्थित स ढाबे के संचालक के साथ परपा पुलिस के मधुर संबंध जग जाहिर है। साथ ही क्रशिंग प्लांट में काम करने आए दूसरे प्रदेश के कर्मचारियों के माध्यम से और पुलिस की अनदेखी के चलते अवैध कार्य हो रहे हैं। यहां स्थित पुलिस चौकी में तैनात सिपाही शाम होते ही में मदमस्त हो जाता है। मादक पदार्थों के बड़े तस्कर उसकी आंखों के सामने कारनामा कर जाते हैं। यह मोड़ गांजा और शराब तस्करी का जंक्शन बन गया है। उड़ीसा और तेलंगाना से गांजा शराब खुलेआम लाया जाता है, मगर परपा थाने के दरोगा जी की नजर इस बड़े अनैतिक कार्य पर आखिर क्यों नहीं पड़ती, यह आश्चर्य का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *