मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार न देकर राज्य को बदनाम किया भाजपा ने: सुशील मौर्य
जगदलपुर। राजीव भवन जगदलपुर में प्रेस वार्ता में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बस्तर हैरिटेज मैराथन को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। सुशील मौर्य ने कहा कि बस्तर हैरिटेज मैराथन में प्रदेश सहित विदेशी खिलाड़ियों ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ी प्रथम विजेता बने व बस्तर की एक बेटी ने जीत हासिल कर बस्तर का नाम रौशन किया। मगर भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।
सुशील मौर्य ने कहा कि बस्तर मैराथन में विजेता खिलाड़ियों को आज तक पुरस्कार राशि नहीं दी गई है। यह शर्मनाक कृत्य है। एक खिलाड़ी जब अपने देश जाएगा तो छत्तीसगढ़ की छवि के बारे में क्या बताएगा? यही न कि छत्तीसगढ़ में इवेंट तो होते हैं, मगर विजेताओं का सम्मान नहीं। इससे छत्तीसगढ़ की छवि पर बुरा असर पड़ेगा। इसकी जिम्मेदार सिर्फ साय सरकार है। कांग्रेस पार्टी इस कृत्य का पुरजोर विरोध करती है। साय सरकार और जिला प्रशासन को इस शर्मनाक कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। शहर जिला
इवेंट वाली सरकार है यह
कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश में अब तक इंवेट के नाम पर कुल 60 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। कहीं ऐसा तो नहीं कि जिला प्रशासन के द्वारा करोड़ो रुपए के सिर्फ होर्डिंग और पोस्टरों में पूरा पैसा लगा दिया गया और अब खिलाड़ियों को राशि देने पैसे खत्म हो गए? कुल मिलाकर यह बस्तर मैराथन नहीं भाजपा का इवेंट था। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि खिलाड़ी को ससम्मान जीती हुई राशि दी जाए। इस सरकार ने बस्तर ओलंपिक को भी अपना इवेंट बना दिया। यह सरकार इवेंट वाली सरकार है शहरों का विकास कार्य ठप पड़े हैं गांवों में मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हैं धान नहीं खरीद पा रहे हैं 47 हजार से अधिक किसानों का धान खरीदा नहीं गया। बेरोजगारों को रोजगार यह सरकार नहीं दे पा रही है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जा रही है। इस निष्क्रिय सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है कांग्रेस पार्टी विपक्ष में होने के नाते प्रदेश के मुखिया व बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि केदार कश्यप, किरण देव व सांसद महेश कश्यप से आग्रह करती है कि आप अपनी सरकार को आईना दिखाएं और कहें कि सरकार इवेंट से बाज आए, परेशान है लोगों को काम चाहिए विकास चाहिए इन सभी मुद्दों पर सरकार पैसा खर्च करे।
कानून व्यवस्था ठप
कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने आगे कहा प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची हुई है देश के गृह मंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री जब जब बस्तर आते हैं आपराधिक घटनाएं होती हैं।पूर्व में आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी हो जाती है और अब बस्तर मैराथन में गृहमंत्री आते हैं तो कैदी फरार हो जाता है। प्रदेश में अफीम का कारोबार जोरों पर चल रहा है और इसमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता यह प्रमाण है कि अफीम की इस खेती भाजपा सरकार का पूरा संरक्षण है। आए दिन चोरी, हत्या, डकैती, आगजनी अब आम बात हो चुकी है। साय सरकार और पूरा मंत्रिमंडल अफीम के नशे में सरकार चला रहे हैं।प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, नीतीश शर्मा, प्रवक्ता जावेद खान, शादाब अहमद, मुन्नूराम, पार्षद अफरोज बेगम, लोकेश चौधरी, मोहसिन खान, शहजाद हुसैन, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद ..*
