विश्वजीत को बस्तर भूषण अलंकरण सम्मान



जगदलपुर। दलपत सागर परिसर स्थित बस्तर आर्ट गैलेरी में शुक्रवार की शाम नव जनरंग के तत्वावधान में विश्व रंगमंच दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी विश्वजीत भट्टाचार्य को बस्तर भूषण अलंकरण से सम्मानित किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और विशिष्ट अतिथि राज्य बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नाट्य कलाकार जी एस मनमोहन की लिखित किताब का विमोचन हुआ। विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि मनमोहन की किताब अनुभव का निचोड़ है। किसी वक्ता के लिए सबसे आखिर में बोलना कठिन होता है। उन्होंने अपने पिता और पारिवारिक पृष्ठभूमि को याद किया। किरण देव ने बताया कि कई नाटकों को देखा कई को देखने से वंचित भी रहे। श्रीनिवास राव मद्दी ने नव जनरंग परिवार को दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मनोरंजन के सैकड़ों साधन के बाद भी रंगमंच की गरिमा कायम है यह कई चुनौती के बाद भी जीवंत है। आयोजन में वरिष्ठ रंगकर्मी जी एस मनमोहन की किताब “ मेरी रंग यात्रा, मंच पर… मंच परे “ का विमोचन किया गया। पुस्तक की समीक्षा करते हुए हिमांशु शेखर झा ने बताया की मंच पर उपस्थित अतिथि विधायक किरण सिंह देव और श्रीनिवास राव मद्दी भी नाट्य विधा से जुड़े हुए हैं।यह किताब पुरे प्रोसेस को समेटने में कामयाब रही है। मनमोहन ने फोक, क्लासिक, उर्दू, ग्रीक के नाटक साहित 70 नाटकों का मंचन किया है और यह सिलसिला लगातार जारी है। विधायक किरण देव के परिवार के 4 शताब्दी से बस्तर में दिए योगदान की जानकारी दी। उदघोषक जी श्याम ने कहा कि यह किताब लेखक मनमोहन के रंगकर्म की सकल यात्रा का जीवंत चित्रण है। किताब नव कलाकारों के लिए ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगी। जी एस मनमोहन ने कहा कि 5 दशक के अनुभव को अमरता देने उन्होंने इस दस्तावेज का लेखन किया। इस यात्रा में कई गुरु मिले सबसे बहुत कुछ सीखा। स्टेज और रेडियो में मुझे अवसर मिला। वरिष्ठ उद्घोषक़ एमए रहीम ने अपनी नाट्य यात्रा से जुड़े कई संस्मरण सुनाए।आयोजन में रंगकर्मी सत्यजीत भट्टाचार्य की स्मृति में बस्तर भूषण अलंकरण से विश्वजीत भट्टाचार्य को सम्मानित किया। आयोजन का संचालन जी श्याम, गायत्री आचार्य और निर्मल सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम में सुभाष पांडे, निर्मल सिंह राजपूत, रूद्र नारायण पाणिग्रही, हिमांशु झा, श्याम, मदन आचार्य, खुर्शीद खान, शैलेंद्र ठाकुर, उर्मिला आचार्य, सुषमा झा, करमजीत कौर, खुदेजा खान, मिताली भट्टाचार्य, सुभाष श्रीवास्तव, पूर्णिमा सरोज, अजय श्रीवास्तव, डॉ सतीश, परमेश राजा, नुपुर दास सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *