कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं का लाभ: श्रीनिवास मिश्रा



जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को ग्राम आसना में नगरनार मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले के सभी तेरह मंडलों में क्रमवार निरंतर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
नगरनार मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने हमारा इतिहास व विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रशिक्षण कार्यशाला अत्यंत आवश्यक और उपयोगी भी है। भाजपा के नीति सिद्धांतों से पूर्णतः परिचित व प्रशिक्षित होकर कार्यकर्ता पार्टी के विचारों को व सरकार की योजनाओं को जनता के बीच मुखरता के साथ पहुंचाने में प्रवीण बनता है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले, इस अंत्योदय की भावना के साथ भाजपा कार्य करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सर्वप्रथम मानते हुए भाजपा कार्यकर्ता अपने कार्य व दायित्वों को पूर्ण समर्पण भाव से पूरा करते हैं,यही भाजपा कार्यकर्ता की विशेषता व पहचान है।भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन में कहा कि संगठन को सशक्त बनाने में सभी कार्यकर्ता दिन-रात परिश्रम करते हैं। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सांसद महेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत विषय पर, ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने सरकार की उपलब्धियों एवं क्रियान्वयन विषय पर , प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि विषय पर, डॉ. सुभाऊ कश्यप ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर, शेष नारायण तिवारी ने भाजपा की कार्यपद्धति और सोशल मीडिया पर तथा एआई विषय पर तेजपाल शर्मा संबोधन दिया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री परिस बेसरा, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र आर्य, पूर्व महापौर सफीरा साहू, सुब्रतो विश्वास, आलोक अवस्थी, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, दिनेश केजी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, छबिलेश्वर जोशी, नगरनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, मनोज पटेल, राजेश शर्मा, पदलाम नाग, सीमांचल दास, विपिन मालवीय, रोहित त्रिवेदी, आशुतोष आचार्य, राधेश्याम पेंद्रे, रघु सेठिया, मोहन सेठिया, अर्जुन सेठिया, अभिषेक तिवारी, मोरध्वज सेठिया, रूपेश समरथ, फूलसिंह नायर, मयंक दीवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *