प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को गति देने सीईओ जिला पंचायत ने ली मैदानी कर्मचारियों की बैठक
कवर्धा,,,जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के चल रहे कार्यों की ग्राम पंचायत वार समीक्षा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा की गई। बैठक में उपस्थित तकनीकी सहायक, सचिव, रोज़गार सहायक एवं आवास मित्र द्वारा कराए जा रहे पीएम जनमन एवं प्रधानमंत्री आवास की कार्य वॉर जानकारी ली गई। बैठक में सभी को निर्देशित करते हुए कहा की प्रथम किस्त प्राप्त अप्रारंभ आवासो को तत्काल प्रारंभ कराये। हितग्राहियों से लगातार चर्चा कर आवास का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए ।ऐसे आवास जिनका द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि जारी किया जा चुका है ऐसे सभी आवासो को ग्रीष्म ऋतु में पानी के कमी के पूर्व छत ढलाई कराने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत सहित सभी को दिए गए। सीईओ जिला पंचायत ने बैठक में उपस्थित सभी को कहा कि आवास निर्माण में गुणवत्ता और अनियमितता की शिकायत पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने आगे कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्वीकृत आवास में जल संरक्षण हेतु सोक पीट निर्माण के लिए हितग्राहियों को प्रोत्साहित करें।इसके लिए आवास के अनुपयोगी शेष बचे निर्माण सामग्री जैसे ईंट के टुकड़े,रेत एवं गिट्टी को सोक पीट में इस्तेमाल करने हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया जाए जिससे जल संरक्षण के दिशा सामूहिक प्रयास से बेहतर नतीजे प्राप्त हो।प्रधानमंत्री जनमन आवास के निर्माण कार्य को गति देने के लिए क्लस्टर बनाकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत स्व सहायता समूह के दीदियों की टीम प्रत्येक घर में संपर्क कर आवास को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने निर्देशित किया गया। निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान जिओ टैग्ग की समस्या, खाता वेरीफिकेशन, आधार वेरीफिकेशन जैसे तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, विकासखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।
