भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की घोषणा


जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी टीम की घोषणा की है। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण दुबे के निर्देशानुसार बस्तर संभाग प्रभारी शिरीष तिवारी की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की अनुशंसा से सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोहर तिवारी ने नवीन टीम घोषित की है।

भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक तुलसीराम देवांगन व संतोष नाग बनायें गये हैं। मीडिया प्रभारी धनुर्जय कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी चन्द्रकान्त भण्डारी एवं कार्यालय प्रभारी पद पर उदय दुबे नियुक्त किये गये हैं। कार्यसमिति सदस्यों में उमेश गुप्ता, कल्याण सिंह ठाकुर, राधेश्याम सेठिया, घनश्याम ठाकुर,प्रेम यादव, मुन्नी श्रीवास्तव, सुनीता यादव, महादेव बघेल, राजपाल भण्डारी, सदाराम नाग, देवदास कश्यप, रामनाथ कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, लिंगों राम कश्यप, कमल कश्यप और काड़ीराम नाग को शामिल किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को सशक्त बनाने व पार्टी की नीति रीति व सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *