भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर झंडा फहरा कर मनाया स्थापना दिवस
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जगदलपुर में बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के इंदिरा वार्ड 16 के दो बूथों में उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।
इंदिरा वार्ड के बूथ नंबर 131 और 132 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा पश्चिम मंडल महामंत्री संजय चंद्राकर एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों बूथों में भाजपा सदस्यों द्वारा वार्ड के भाजपा सदस्य गजेंद्र चांडक एवं शेखर मालू के निवास पर भाजपा ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया। इंदिरा वार्ड के उप चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प भी लिया गया। बूथ के अध्यक्ष आनंद झा ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
5 से 7 अप्रैल तक भाजपा कार्यालय की साफ सफाई सहित विशेष साज सज्जा एवम लाइटिंग कार्य सुनिश्चित किया गया है। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने निवास स्थान पर भाजपा ध्वज लगाने का निर्देश किया गया है। 6 से 7 अप्रैल तक हर बूथ स्तर पर स्थापना दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया किया गया। इंदिरा वार्ड 16 के दोनों बूथों में भाजपा का स्थापना दिवस को मनाया गया। इस दौरान राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने व लाभ दिलाने हेतु हर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। वार्ड में होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा सदस्यों ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष व इंदिरा वार्ड शक्ति केंद्र प्रभारी योगेश शुक्ला, मंडल महामंत्री व कार्यक्रम अतिथि संजय चंद्राकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, बूथ अध्यक्ष आनंद झा, कुणाल सूर्यवंशी, छाया पार्षद कृष्णा ठाकुर, वार्ड के वरिष्ठ भाजपा सदस्य इलियाज ढेबर, गजेंद्र चांडक, शेखर मालू सहित अन्य उपस्थित थे।
