भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” के तहत इंदौरी मंडल में महिला मोर्चा का कार्यक्रम संपन्न

कवर्धा,,,भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत कबीरधाम जिला महिला मोर्चा द्वारा इंदौरी मंडल में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई और कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और विश्वास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शकुंतला काछी महिला मोर्चा की प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं—उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान, स्वच्छ भारत सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती कुंती मेहर जी कवर्धा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती गौरी साहू, इंदौरी मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा साहू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी ने कही कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा को और मजबूती से आगे बढ़ाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *