स्वास्थ्य संयोजक हड़ताल पर,कांग्रेस का जनघोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा –मुडामी

दन्तेवाड़ा :- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि, प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी सगठनों के हड़ताल से,प्रदेश की कांग्रेस सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।गंगाजल लेकर झूठी कसमें खाकर सत्ता में आई कांग्रेस ने,स्वास्थ्य संयोजको के लिए घोषणा पत्र में जो वादा किया था उसे अब तक पूरा नहीं किया है। कोरोना जैसी महामारी के समय में पूरी दुनिया जब अपने घरों में कैद थी,तब यह स्वास्थ्य कर्मी अपने घरों से बाहर निकल कर अपनी जान को हथेली में रखकर लोगों को सेवाएं दे रहे थे।
ऐसे स्वास्थ योद्धाओं के साथ कांग्रेस की सरकार जो वादाखिलाफी कर रही है वह घोर निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अनिश्चितकालीन हड़ताल से दंतेवाड़ा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है।
जिले में 76 उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वस्थ्य की स्थिति बहुत खराब हो गई है। पिछले 6 दिनों से छत्तीसगढ़ के लगभग 15,000 से अधिक स्वास्थ संयोजक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। शासन ने इनके साथ घोर वादाखिलाफी की है,घोषणा पत्र में शामिल मांगों को पूरा ना करने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। भूपेश सरकार अपने सत्ता के मद में मदहोश है,इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी इलाकों में उप स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी से ग्रामीण इलाज के लिए इधर उधर भटकते नजर आ रहे हैं।जिले की भौगोलिक स्थिति विपरीत होने के कारण यहां के ग्रामीण,स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ सुविधा के लिए निर्भर है। हड़ताल की वजह से लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल आना पड़ रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसव के लिए गर्भवती महिलाएं भटक रही है।ज्ञात है कि मुड़ामी ने कहा कि,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के कर्मचारी विभाग की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं,इनके पास 28 राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन का जिम्मा होता है। इनके हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार से मांग की है कि,सरकार जल्द से जल्द स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *