अभाविप दंतेवाड़ा ने विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया।
दंतेवाड़ा :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दंतेवाड़ा द्वारा एक दिवसीय स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम दंतेवाड़ा जिला के एजूकेशन सिटी के सभागार गीदम में विशिष्ट अतिथि दंतेवाड़ा जिला के विधायक श्री चैतराम अटामी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दंतेवाड़ा विभाग के विभाग कारवाह श्री फगनूराम वेक जी, कैरियर मार्गदर्शन के मुख्य वक्ता नव चैतन्य इंस्टीट्यूट के संस्थापक श्री प्रवीण सुराना जी, अभाविप प्रांत कार्यसमिति सदस्य परिषद वक्ता सुश्री कमला मौर्य जी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77 वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के निमित्त 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान करने हेतु विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बस्तर/ विभाग संयोजक श्री शैलेष ध्रुव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से छात्र हित, समाज हित, राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर अग्रणी रहने वाला एकमात्र छात्र संगठन है। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक भूमिका, सिद्धांत, उद्देश्य, कार्यक्रम और कार्यपद्धति से निर्मित एक आदर्श कार्यकर्ता होता है, और इसी विचार को लेकर विद्यार्थी परिषद लगातार कार्य कर रही है। छात्रों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर मंच प्रदान करते रहती है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भूमिका केवल शिक्षण संस्थानों में आंदोलन खड़ा करना नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए ईमानदार, योग्य, अनुभवी, राष्ट्रवादी और संवेदनशील पीढ़ी तैयार करना भी है, जो विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने की क्षमता रखती हो।इस संगठन का हिस्सा होने पर गर्व व्यक्त किया।
इस दौरान अभाविप दंतेवाड़ा के जिला संयोजक मनीष देवांगन, छात्र नेता आयुष लोधा, कृष,शौर्य, रघुनाथ, आस्था, तृप्ति, पूजा, यशोदा,महिमा समेत अन्य अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
