आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग की बैठक सम्पन्न, बस्तर की शिक्षा सुधार, संगठन सशक्तिकरण और जिला विस्तार पर हुई गहन चर्चा
गीदम। आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग की बैठक 30 सितम्बर 2025 को सर्व आदिवासी समाज भवन, गीदम में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल ने की। इस बैठक में संभाग के सभी जिलों से संगठन पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से बस्तर की चुनौतियाँ और संघर्ष, खबरों का समय पर न पहुँच पाना, सामाजिक बुद्धिजीवियों की भूमिका और वैचारिक क्रांति, आंदोलन और जन-संघर्ष में संगठन की भूमिका, परिवार की मजबूती और सशक्तिकरण, बस्तर की शिक्षा सुधार, पारदर्शिता और अनुभव साझा करना, जिला विस्तार और समन्वय, तथा उच्च शिक्षा और कैरियर गाइडेंस जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
शिक्षा के संदर्भ में संगठन ने कहा कि – प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करना, स्थानीय बोली भाषा में शिक्षक नियुक्ति, स्कूलों में पुस्तकों की समय पर आपूर्ति, शिक्षकों की कमी दूर करना और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, साथ ही आत्मानंद और सरकारी स्कूलों के बीच भेदभाव समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है।
संगठन ने युवाओं को अपनी पहचान, इतिहास और अधिकारों की समझ दिलाने, लीडरशिप और स्किल डेवलपमेंट, तथा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए कैरियर काउंसलिंग व स्कॉलरशिप की जानकारी देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। सक्रिय सदस्यों की जिला मुख्यालयों में बैठक कर समीक्षा होगी। सोशल मीडिया और पारदर्शी सूचना तंत्र के माध्यम से संगठन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के विशेष प्रयास किए जाएंगे।
बैठक का संचालन विनोद कुहड़मी ने किया और कार्यवाही लेखन महेश कश्यप द्वारा किया गया। आगे की कार्ययोजना के लिए नंदू होड़ी और अनिल बघेल को फॉलो-अप समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे –
बस्तर जिला अध्यक्ष: लक्ष्मण बघेल, कोंडागांव जिला अध्यक्ष: मुकेश पोयाम, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष: तुलसी मरकाम, ज्योति मरकाम, बीजापुर जिला अध्यक्ष: सुकराम कवासी, सुकमा उपाध्यक्ष: दीपक सलवाम, जिला संरक्षक: नंदू होड़ी, सचिव: अनिल बघेल, प्रदीप होंडी, रीना ओयामी, सह सचिव शंकर मुचाकी, उपाध्यक्ष: रति वेक, सुरेश कर्मा, मीडिया प्रभारी: बोटी कवासी, कोषाध्यक्ष: सिया कच्छ, अन्य सदस्य: दिशांत नेताम, पूजा तामो, चंपा तामो, सत्य भामा कश्यप, मनीषा पोयाम, पूनम भारती, ब्लॉक अध्यक्ष तुमेश मौर्य, अमीर कश्यप आदि।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग आने वाले समय में समाज, शिक्षा और युवाओं के लिए और अधिक सशक्त और प्रभावी कदम उठाएगा।
