कचरा वाहन को 5.31 लाख खर्च कर बनाया शव वाहन, वह भी हो गया कबाड़!

बचेली। शवों को अंतिम यात्रा पर ले जाने वाले बचेली पालिका के शव वाहन की सांसें अब थम सी चुकी हैं। यह वाहन भ्रष्टचार की भेंट चढ़ गया है।
दरअसल कचरा संग्रहण करने वाले वाहन को पूर्व पालिका अध्यक्ष ने पूर्व सीएमओ से सांठगांठ कर अपने अध्यक्ष मद से 5 लाख 31 हजार रूपये खर्च कर शव वाहन को रूपांतरित करवाया था। यह अब नगर में चर्चा की विषय बन गया है। कथित शव वाहन का पंजीयन व बीमा भी पालिका में उपलब्ध नहीं है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पालिका अध्यक्ष ने अपने चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने एवं स्वयं के लाभ के लिए भ्रष्टाचार की हद पार कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार बड़े बचेली नगर पालिका को एनएमडीसी से कचरा संग्रहण हेतु प्रदत्त वाहन को शव वाहन में रूपांतरित करने के लिए 31 अगस्त 2021 को निविदा आमंत्रित की गई थी।अब स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त निविदा प्रक्रिया में नगर पालिका बचेली में कार्यरत तीन सिविल ठेकेदार ही 31 अगस्त 2021को निविदा में भाग लेकर प्रक्रिया की खानापूर्ति करते हुए शव वाहन को भ्रष्टचार के दलदल में धकेला गया। इन तीनों ठेकेदारों के पास वाहन रूपांतरण करने का कोई अनुभव नहीं है। अब शासन प्रशासन से आशा करते हैं की नगरवासियों की समस्या की निराकरण करते हुए नई शव वाहन प्रदान करें एवं मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *