एनएमडीसी किरंदुल के नए ईडी रविंद्र नारायण से मिले इंटक पदाधिकारी

किरंदुल। एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक पद पर बचेली से आए रविंद्र नारायण ने कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के पद पर केपी सिंह ने भी डोनीमलाई परियोजना से किरंदुल परियोजना में कार्यभार ग्रहण किया।
मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल शाखा के अध्यक्ष विनोद कश्य और सचिव एके सिंह कुशल नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नव पदस्थ अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की और पुष्प गुच्छ, तिरंगा गमछा, शॉल भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यूनियन नेताओं ने अपेक्षा की कि दोनों अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा टीम भावना के कार्य से परियोजना किरंदुल और नई ऊंचाईयां तक पहुंचेगी तथा उत्पादन के साथ साथ देश के जाने-माने लौह अयस्क की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की मदर प्रोजेक्ट कहलाने वाली परियोजना किरंदुल सर्वसुविधायुक्त बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *