विधायक इंद्र कुमार साहू ने दी घर घर दस्तक
अभनपुर। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने ग्राम आमदी मुंडरा और परसदा का सघन दौरा किया। भाजपा के घर-घर चलो अभियान में विधायक ने ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के गौरव के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू ने क्षेत्र के ग्राम मुंडरा, आमदी, परसदा का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर सीधी बातचीत की और केंद्र और राज्य की सरकार की जनहितकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक श्री साहू ने बताया कि आवास योजना, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन और किसान सम्मन निधि जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली और पेयजल से जुड़ी हुई कुछ स्थानीय समस्याएं भी विधायक के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस महासंपर्क अभियान में जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू जनपद प्रतिनिधि विनोद चंद्राकर, प्राधिकृत अधिकारी राजा दीवान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक राघवेंद्र साहू, प्राधिकृत अधिकारी बिहारी साहू, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, प्राधिकृत अधिकारी जगदीश साहू, हुलास साहू, महामंत्री रवि वर्मा, महामंत्री अनिल साहू, लक्ष्मण निषाद, अश्वनी साहू, प्रीतम सोनकर, रामकुमार साहू सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
