बीईओ अनिल दास ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक



जगदलपुर स्थानीय बीआरसी भवन में जगदलपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने सभी संकुल समन्वयकों की आपात बैठक ली। उन्होंने कहा कि 16 जून से प्रारंभ होने वाले शिक्षा सत्र में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। और कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा ली गई समीक्षा बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उसके पालन करने के लिए कहा।
बीईओ श्री दास ने शाला प्रवेश उत्सव शानदार ढंग से मनाने और फोटोग्राफ्स डालने हेतु कहा। मध्यान्ह भोजन कक्ष और शाला परिसर को साफ सुथरा रखने, सभी बच्चों को गणवेश और पाठ्य पुस्तकें प्रथम दिवस ही देना सुनिश्चित करने की हिदायत दी। श्री दास ने कहा कि प्रथम दिवस में ही कालखंड बना कर अध्ययन कार्य करवाया जाए, दिव्यांग बच्चों का सर्वे कराएं, उल्लास कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर कर पूरे ग्राम व टोला मजरे को पूर्ण साक्षर बनाने, शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं को अमल में लाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने दिए। बैठक में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, खंड स्रोत समन्वयक राजेंद्र ठाकुर, एपीसी, सीएसडब्ल्यूएन त्यागी और जगदलपुर के सीएसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *