छात्र ने सीएम के ट्वीट में कहा, सर कालेज के पेपर ऑनलाइन करवा दें…. फिर क्या उच्च शिक्षा विभाग से ऑनलाइन एग्जाम आदेश निकलने के बाद सीएम ने छात्र को रिट्वीट कर कहा “हो गया”

रायपुर :- छात्र ने सीएम के ट्वीट में कमेंट कर कहा- सर कॉलेज का पेपर ऑनलाइन करवा दो जल्दी.. फिर क्या था हर वर्गो का ख्याल रखने वाले CM भूपेश बघेल ने उच्च शिक्षा विभाग से ऑनलाइन एग्जाम के आदेश निकालने पश्चात कमेंट को री-ट्वीट करते हुए लिखा “हो गया” वही लाखों छात्रों में आदेश निकलने के बाद खुशी की लहर सी दौड़ गयी है । ट्वीटर के मध्यम से छात्र हेस्टैग #thankyoubhupeshkakka ट्वीट कर रहें है.

आपको बता दें ऑनलाइन एग्जाम को लेकर छात्र संगठन NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा एवं समस्त पदाधिकारी द्वारा मांग की जा रही थी की इस वर्ष भी कॉलेजों की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कराई जाए.. जिस पर सीएम ने त्वरित निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के समस्त यूनिवर्सिटी को आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *