आंदोलनरत स्वास्थ्य संयोजको के बीच पहुंची भाजपा नेत्री दीपिका सोरी दिया आंदोलन को समर्थन

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के 15000 स्वास्थ्य संयोजक अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर सभी अलग-अलग जिलों से रायपुर पहुंचे और अब यही धरना दे रहे हैं, जिसके चलते कोविड टीकाकरण भी प्रभावित रहा । स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के बैनर तले यह तमाम कर्मचारी पुरानी बस्ती के धरना स्थल पर जमा होकर 21 मार्च 2022 से प्रारंभ इस आन्दोलन को अनिश्चितकाल तक चलाने का फैसला किया है, इस आंदोलन को समर्थन देने भाजपा नेत्री व अधिवक्ता दीपिका शोरी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भी पहुंची ।

स्वास्थ्य संयोजकों को सम्बोधित करते हुए दीपिका ने कहा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड-19 टीकाकरण, छोटे बच्चों की बीमारियों से जुड़े रूटीन टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया नियंत्रण जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं. अब इनके काम बंद कर देने से कई प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे. जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के निवास का घेराव ,एवं जल समाधि भी ली है । लोगों के पास स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं.
बावजूद इसके सरकार चुप है
रायपुर इनके बीच जाकर इनके समस्याओं से अवगत होकर अपने संगठन के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के सामने रखकर गूंगी,बहरी भूपेश सरकार को जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु अपना मत रखते हुए अपना समर्थन देने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *