डेगलरास पहुँच विधायक देवती ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों की समस्या सुन निराकरण का दिलाया भरोसा

सुलोचना ने ग्रामीणों को दी शासकीय योजनाओं की जानकारी

दंतेवाड़ा :- विकास कार्यों का भूमिपूजन करने विधायक देवती महेंद्र कर्मा, जिपं सदस्य सुलोचना कर्मा आज जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत डेगलरास के पटेलपारा पहुँचे। ग्रामीणों की मांग पर देवती कर्मा ने जिला खनिज न्यास निधि से आंगनबाड़ी से सहदेव पुजारी घर तक मिट्टी मुरुम व उसी रोड़ में पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। विधायक देवती आज सुलोचना के साथ डेगलरास पहुँच पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम पश्चात चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने विधायक से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमार्ग से डेगलरास पहुँच मार्ग तक डामरीकरण सड़क की बात रखी। जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को आस्वस्थ किया कि जल्द की उनकी मांग पूरी की जाएगी। विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात मिलने ग्रामीणों ने विधायक का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पंचायत सदस्य सुलोचना ने इस मौके पर सरकार की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया साथ ही योजनाओं का लाभ लेने अपील भी की। इस दौरान महिला शहर अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, मुकुंद ठाकुर समेत अनेक ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *