बिना कारण के नहीं रोका जाएगा किसी शिक्षक का वेतन
जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने वीएसके एप अटेंडेंस में तकनीकी दिक्कत का मुद्दा उठाते हुए कारण जाने बिना वेतन रोकने पर 7 अगस्त को डीडीओ घेराव आंदोलन की कड़ी चेतावनी दी थी।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मांग किया था कि वेतन बनाने से पहले वीएसके एप में किन कारणों से शिक्षकों का अटेंडेंस नहीं हो पाया उन कारणों को जाना जाए, यदि किसी तकनीकी दिक्कत के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रहा है तो उनका वेतन न रोका जाए, डीडीओ से प्रमाणित किया जरा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहु, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेंद्र यदु, मुकेश मुदलियार, डॉ. कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का स्वागत किया है।
प्रवीण श्रीवास्तव
प्रदेश उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन
