बच्चों के उत्साह ने बढ़ाई कांवड़ यात्रा की शोभा, झाड़ेश्वर शिवालय में हुआ जलाभिषेक


जगदलपुर। जगदलपुर शहर के डॉ. अब्दुल कलाम वार्ड स्थित झाड़ेश्वर शिवालय में वार्डवासियों के सहयोग से एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और गोरिया बाहर से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा के साथ झाड़ेश्वर शिवालय पहुंचे, जहां विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण नन्हे-नन्हे बच्चों की सहभागिता रही। छोटे-छोटे कांवड़ियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया। बच्चों को कांवड़ उठाए देख हर कोई गदगद नजर आया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी में सनातन संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।
यात्रा के समापन पर मंदिर में भगवान झाड़ेश्वर का जलाभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस सफल आयोजन में वार्ड के सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं का सक्रिय योगदान रहा। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *