भाजपा के 35 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
बीजापुर :- बुधवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में ग्राम पंचायत गदामली के 35 से अधिक सक्रिय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति तथा बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर फूलमालाओं से स्वागत किया और पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया।
इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “भाजपा सरकार को बने ढाई साल हो चुके हैं, लेकिन “मोदी की गारंटी” के नाम पर किए गए चुनावी वादों में से एक भी वादा जनता के हित में पूरा नहीं हुआ है। किसान, युवा बेरोजगार, आदिवासी, महिलाएं, छोटे व्यापारी और आम जनता भाजपा का भारतीय जनता पार्टी और सरकार का मोहभंग हो रहा है। आने वाले समय में प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।”
वहीं जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि “गदामली के भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में आना भाजपा की असफल नीतियों के खिलाफ जनभावना का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस बस्तर की जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के साथ विकास की लड़ाई जारी रखेगी।”
भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में रामपाल यादव, दिनेश ठाकुर, सुनील कंडिक, अजय उरसा, चन्नू कुरशम, राकेश सकनी, अजय लेकाम, बामन कुड़ियम, राकेश तेलम, रमेश कोरसा, नागेन्द्र सकनी, पिंकू कुरसम, दीपेश कुरुसम, पाकलु कुरुसम, कोबिल कोवासी, सुक्कू कुरुसम, रामसिंह यादव, पूरन सेठिया, चन्नू कुरुसम, पदम सिंह ठाकुर, चैतू पूनेम, जितेंद्र कुरसम, सीताराम उरसा, मनोज तेलाम, अनिल कुरसम, रामू भोगाम, अजय ठाकुर, अंतराम यादव, राकेश कूरसम, अनिल कुरसम, गुड्डू कूरसम, आयतू कुरसम, बोलो यादव, ललित सेठिया, कालेन्द्र ठाकुर, मिलेंद्र ठाकुर, बलदेव ठाकुर, विनोद ठाकुर, मुकेश ठाकुर, मगू कूरसम, लक्ष्मण ठाकुर, संतोष ठाकुर, समीर यादव, इंदर नाग, लक्ष्मीनाथ पूनेम, विनय पोंदी, बबलू कूरसम, सुनील तेलम, रामलू कूरसम, वंश पोंदी, विनोद कोरसा आदि शामिल हैं।
इस दौरार जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुखदेव नाग, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, प्रभारी महामंत्री पुरुषोत्तम सल्लुर, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, उसूर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अवलम, कुटरू ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश मंडावी, गुड्डू कोरसा, सोशल मीडिया संयोजक बलराम कोरसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
