बाढ़ प्रभावितों को न्याय की दरकार : जैन



जगदलपुर. पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश सरकार से कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को न्याय की दरकार है.बस्तर में ही 8 से 9 हजार बाढ़ प्रभावित हैं. बाढ़ ने प्रभावितों का सब कुछ छीन लिया है. क्या शहर क्या गांव सभी जगह लोग समान रूप से प्रभावित हुए हैं.मुख्यमंत्री को इस मामले में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नष्ट दस्तावेजों से सम्बद्ध कानून को शिथिल करना चाहिए. बाढ़ ने मार्कशीट, राशन कार्ड, जमीन सम्बन्धी दस्तावेजों समेत अन्य प्रमुख डाक्यूमेंट्स को लील लिया है. इस मामले में उचित पहल किए जाने की दरकार पूर्व विधायक ने निरुपित की है. मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा है की सीएम की घोषणाएं केवल खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए. अपितु वास्तविकता लगनी चाहिए. श्री जैन ने शासन- प्रशासन से वास्तविक मुआवजा की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *