बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आगे आया शिक्षक संघ
जगदलपुर। बस्तर जिले में इंद्रावती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण आए बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन आगे आया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जगदलपुर के राहत शिविरों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियां वितरित की गईं।
शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने अंजुमन इस्लामिया उर्दू स्कूल और भैरमगंज स्कूल जगदलपुर प्रांगण में संचालित राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को दैनिक दिनचर्या में उपयोगी वस्तुएं जैसे साबुन, तेल, शैम्पू और टूथपेस्ट आदि राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष लुदरसन कश्यप, जिला सचिव मोहम्मद ताहीर शेख, जिला कोषाध्यक्ष अमित पॉल और सीएसी दीपक यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
