बस्तर में बाढ़ प्रभावितों तक लगातार राहत सामग्री पहुंचा रहा आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग

जगदलपुर। बस्तर संभाग में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग (AYSU) द्वारा लगातार राहत एवं सेवा अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न राहत शिविरों का दौरा कर प्रभावित परिवारों की जरूरतों का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा राहत शिविरों में भोजन एवं दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं की जानकारी भी ली जा रही है। संगठन का प्रयास है कि संकट की इस घड़ी में कोई भी प्रभावित परिवार आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।

संगठन ने समाजजनों एवं आम नागरिकों से भी राहत अभियान में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की है। आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग का कहना है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *