कैम्प लगाकर एच.पी.वी. टीकाकरण के कार्य में प्रगती लाए: जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू

कवर्धा,,,30 सितंबर 2026, एच.पी.वी.का टीकाकरण अर्थात सर्वाइकल ग्रीवा कैसंर एवं अन्य घातक बीमारियों से बालिकाओं को बचाने हेतु सभी चिन्हांकित किशोरियों का टीकाकरण कैम्प लगाकर यथाशीघ्र पूरा करें। टीकाकरण के फायदे की जानकारी आम जनता तक पहूंचाने के लिए प्रचार-प्रसार कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लखपति दीदियों एवं महिला स्व सहायता समूह के अन्य दीदियों का सहयोग लेकर घर-घर लोगों को जागरुक कर पात्र किशोरियों को टीकाकृत किया जाए। उक्त निर्देश जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू द्वारा सामान्य सभा की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गए। स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यो की समिक्षा जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू द्वारा की गई।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, सदस्य रामकुमार भट्ट सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहें।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी ने स्वास्थ्य केन्द्रो में रख रखाव, साफ-सफाई, आपातकालीन स्थिति हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था एवं शासन द्वारा निर्धारित ड्यूटी रोस्टर अनुसार डाॅक्टर एवं अन्य मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट द्वारा एच.पी.वी.टीका के संबंध में जानकारी चाही गई।जिस पर सीएमएचओं द्वारा सदन को बताया गया कि वर्ष 2026-27 में कुल लक्ष्य 12004 के विरूद्ध 4399 किशोरियो को टीकाकरण करते हुए कार्य निरंतर प्रगती पर होना बताया गया । सदन को जानकारी देते हुए सीएमएचओं के बताया गया कि एच.पी.व्ही. टीका किशोरी बालिकाओं को हयूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण और उससे होने वाले सर्वाइकल कैंसर, जनांगो के मस्सो तथा अन्य कैसंर से सुरक्षित रखता है। टीके द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हुए घातक बीमारियों के जोखिम से बचाता है। टीकाकरण 15 वर्ष की आयु तक टीकाकरण कराये जाने की जानकारी सदन को दी गई। इस दौरान मातृत्व स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृष्ट उन्मूलन कार्यक्रम, सीकलसेल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रगति की जानकारी सदन को दी गई। जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र साहू द्वारा ग्राम पंचायत मानिकचैरी में डाॅक्टर की उपलब्धता, सदस्य श्रीमति दीपा पप्पू धुर्वे द्वारा ग्राम पंचायत बदना के ग्राम कंचनार में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विषय उठाया जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समस्याओं का तुरंत निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा जिला अस्पताल परिसर के पंजीयन कक्ष को सहायता केन्द्र के रूप में नामांकित करने का सुझाव दिया ताकि मरिजों को स्वास्थ्यगत सभी जानकारियां आसानी से सूलभ हो। इसी तरह जनऔषधी केन्द्र को 24 घण्टे खुला रखने के निर्देश दिये गए। अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित विषय का यथाशीघ्र निराकरण करें।

सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चन्द्राकर, रामकुमार भट्ट, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, श्रीमती ललिता रूप सिंह धुर्वे, राजकुमार मेरावी, श्रीमती सुमीत्रा विजय पटेल, विरेन्द्र कुमार साहू, रोशन दुबे, श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती सुषमा गनपत बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत स.लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया नंदनी राजकुमार साहू एवं विधायक प्रतीनिधि विधानसभा क्षेत्र पंडरिया सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। कृषि विभाग द्वारा खरिफ फसल 2026 में उर्वरकवार भण्डारण एवं वितरण की जानकारी सदन को दी गई। जिले में उपलब्ध यूरिया, डी.ए.पी. एस.ओ.पी.,एस.एस.पी एवं एन.पी.के.का भण्डारण और वितरण की जानकारी से सदन को अवगत कराया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले में 123239 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण होना बताया गया जो कि लक्ष्य का 99.05 प्रतिशत है। आधार सीडींग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी भी सदन में रखी गई। उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा धान के बदले अन्य फसल उत्पादन में किसानों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों को पात्रता अनुसार लाभान्वित करने कहा गया। सदस्य रोशन दुबे एवं अध्यक्ष पंडरिया श्रीमती नंदनी राजकुमार साहू द्वारा किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभान्वितो की जानकारी चाही गई। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी सदस्यों को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश उपसंचालक कृषि को दिये गये। जल जीवन मिशन के तहत अब-तक 171472 घरेलु नल कनेक्शन प्रदाय करने की जानकारी सदन को दी गई। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना अंतर्गत 430 ग्राम में कार्य पूर्ण होने तथा 435 ग्राम में कार्य प्रगती पर होना बताया गया। साथ ही हर घर जल ग्राम अंतर्गत 341 ग्रामों को सर्टिफाइड होनेे की जानकारी दी गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत वन नेशन वन राशन कार्ड अभियान के तहत खाद्य विभाग द्वारा नये राशन कार्ड में मिलने वाले सुविधाओं को जानकारी सदन को दी गई जिसमें बताया गया कि बायोमेंट्रिक आधार एवं ओटीपी वेरिफिकेशन के द्वारा देश की किसी भी स्थानों से शासकीय खाद्यान सहायता पात्रता अनुसार प्राप्त की जा सकती है। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित उठाए गए विषयों पर कार्यवाही करते हुए समय-सीमा में सदस्यों को अवगत कराने के निर्देश सीईओं अभिषेक अग्रवाल द्वारा दिये गये। सामान्य सभा की बैठक उपरान्त राशन कार्ड से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने नये राशन कार्ड भेंट कर शुभकामनाएं ज्ञापित की। सामान्य सभा की बैठक के दौरान उपसंचालक पंचायत सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला पंचायत के सभी शाखा प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *