अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया दिवस

कवर्धा,,,1 अक्टूबर 2026। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन में माय भारत यूथ वालिंटियर्स द्वारा वृद्धाश्रम, कवर्धा में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध माता-पिता के साथ समय बिताया। इस दौरान युवाओं ने वृद्धजनों के साथ बातचीत एवं मनोरंजन किया तथा उनकी सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। युवाओं ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए उनके अनुभवों को जाना और समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया।

सेवा पखवाड़ा के माध्यम से युवाओं ने समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा, सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोहित रजक, पंकज चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, दीपक मरकाम, अजय, सोनू साहू, दुर्गेश, गगन एवं ओमप्रकाश सहित माय भारत यूथ वालिंटियर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *