पार्षद पर जानलेवा हमला, अब हत्या का डर; पुलिस से मांगी सुरक्षा
दली राजहरा। अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पार्षद वीरेंद्र साहू ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर सुरक्षा गार्ड देने की मांग की है।
पार्षद वीरेंद्र साहू ने कहा है- मैं नगर पालिका राजहरा के महत्वपूर्ण वार्ड क्रमांक 7 राधाकृष्णन वार्ड का प्रतिनिधित्व करता हूं जहां कई निर्माण कार्य हो रहे हैं, मेरे द्वारा लगातार जनहित में कई लोगों से विवाद की स्थिति बनती रहती है। 11 मार्च की रात करीब 9 बजे टीचर्स कॉलोनी ग्राउंड के पास ब्लॉक नंबर -2 के सामने दर्जनभर असामाजिक तत्वों ने मुझ पर जानलेवा हमला भी किया था, मेरी जान बच गई, परंतु अब वही बदमाश मुझ पर घात मेरी हत्या करना चाहते हैं। मेरी सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।
