बीजापुर पुलिस का बढ़ा गौरव, टीआई दुर्गेश शर्मा और मुकेश पटेल का उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए चयन

बीजापुर – नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्र बीजापुर में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा एवं भोपालपटनम थाना प्रभारी मुकेश पटेल का उत्कृष्ट पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री सम्मान हेतु चयन किया गया है।दोनों थाना प्रभारियों के चयन से बीजापुर पुलिस के साथ पूरे बस्तर पुलिस बल का गौरव बढ़ा है। संवेदनशील क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में किए गए कार्यों को इस उपलब्धि से नई पहचान मिली है।सम्मान कठिन परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के लिए भी गौरव का विषय है। दोनों अधिकारियों की इस उपलब्धि से बीजापुर पुलिस बल में उत्साह का माहौल है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति व्यक्त किया आभार

उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए चयन पर बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस तरह के सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को और अधिक जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।दुर्गेश शर्मा ने यह भी कहा कि उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, पुलिस जवानों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और बीजापुर की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन का विश्वास ही बेहतर पुलिसिंग की सबसे बड़ी ताकत है।भोपालपटनम थाना प्रभारी मुकेश पटेल के चयन को भी बीजापुर पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों के कार्यों को मिली यह राष्ट्रीय पहचान बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों और समर्पण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *