भगत ने मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना


जगदलपुर। बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत ने आज दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी देवी के पावन दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश सह प्रभारी संपथ कुमार, जरिता लइतफलांग, विजय जांगिड़, राजयसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व विधायक देवती कर्मा, वरिष्ठ विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, टिकेंद्र सिंह ठाकुर, भरत देवांगन, बतीस साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *