बीच घाट में बिगड़ा ट्रक, केशकाल घाटी में लंबा जाम


जगदलपुर। बस्तर संभाग के जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर स्थित केशकाल घाटी में आज सुबह से फिर लंबा जाम लग गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बताते हैं कि बीच घाटी में एक भारी भरकम माल वाहक वाहन के बिगड़ जाने से ऐसे हालात बने हैं। घाटी में बिगड़े ट्रक के दोनों ओर हजारों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। इन वाहनों में सवारी गाड़ियां, कारें बसें, बाइक, ट्रक आदि शामिल हैं। इन गाड़ियों में दर्जनों बच्चे भी हैं, जो भूख प्यास से बेहाल हुए जा रहे हैं। केशकाल घाटी में उपजे हालात की सूचना बहुत देर से स्थानीय पुलिस विभाग को मिली। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे वाहनों को निकलना शुरू किया है, लेकिन रायपुर की ओर जाने वाले वाहन अभी भी रुक रुक कर निकल रहे हैं। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि रात्रि से हम लोग अपने घर से निकले थे, लेकिन लापरवाही के लगे जाम से हमें बहुत परेशानी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *