जिला स्तरीय सुपरगर्ल स्पर्धा के लिए प्रतिभागी चयनित



जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता का आयोजन सेजस स्वामी विवेकानंद स्कूल, जगदलपुर में किया गया।
प्रतियोगिता में विकासखंड जगदलपुर के 41 संकुलों को 6 जोन में विभाजित कर जोन स्तर पर चयनित कुल 118 बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकंडरी स्तर की बालिकाएं शामिल रहीं।प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ, चित्रकला, वाद-विवाद, एकल गायन एवं वाद्ययंत्र सहित 6 विधाओं में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में सुषमा सामंत, पूर्णिमा सरोज, लक्ष्मी कुड़िकाल, सतीश शर्मा, सतरूपा मिश्रा, दीप्ति ठाकुर, अजय श्रीवास्तव एवं राजेश तिवारी शामिल रहे। जिले से अवलोकनकर्ता के रूप में लीना नामदेव, रियाज खान एवं हरिबंधु बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन शरद श्रीवास्तव, व्यवस्थापन विकास चंद्राकर, परिणाम समन्वयन विवेक राय द्वारा किया गया। नोडल के रूप में मनीष अहीर एवं विकास साहू उपस्थित थे। आयोजन में समस्त संकुल समन्वयकों का सक्रिय सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक विधा एवं स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित बालिकाएं अब जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित बालिकाओं को सेजस विवेकानंद की प्राचार्य मनीषा खत्री, शिक्षिका सुचित्रा सामंत सिंह, टी. रुचिका के सौजन्य से पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *