बुनियादी विकास सड़क, पुलिया, स्वास्थ, बिजली शुद्ध पेयजल नेटवर्क ज़मीन के पट्टे जैसे पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तीन गाँव के ग्रामीण सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में कलेक्टर से किया मुलाकात
बीजापुर_ ज्ञात हो कि आज दिनांक 29/10/2026 को वर्षों से विकास से कोषों दूर सुदूर आँचल गुज्जाकोंटा, कोंडजर लचलाराम तीन गाँव के ग्रामीण बुनियादी विकास की मांगों को लेकर सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में कलेक्टर बीजापुर से मिलने पहुंचे। जहां विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र सौंपा।जहां कलेक्टर ने मौजूद ग्रामीणों से विस्तार से संवाद किया और ग्रामीणों की समस्या ध्यानपूर्वक सुना और उल्लेखित मांगों पर जल्द अमल किया जाएगा कहकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

वहीं सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने कहा कि यह ग्रामीण पिछले कई दशकों से विकास से कोषों दूर थे। इनके क्षेत्र में सड़क,पुलिया,स्वास्थ सुविधा, बिजली, नेटवर्क, शुद्ध पेयजल ज़मीन के पट्टे, जैसे बुनियादी विकास आजतक नही पहुंच पाई थी।
हाल ही में भाकपा नेता कमलेश झाड़ी व उनका टीम इन क्षेत्रों का दौरा किया और ज़मीन हकीकत जाना और आज उस क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर से मुलाक़ात कर क्षेत्र की विकास के लिए पांच सूत्रीय मांगों का माँग पत्र सौंपा। वहीं श्रीमान कलेक्टर बीजापुर ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।।
