विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन में उमड़ा स्वयंसेवकों का सैलाब, 350 से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल

बीजापुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बीजापुर द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर शनिवार को सांस्कृतिक भवन बीजापुर में विजयादशमी उत्सव एवं जिला स्तरीय पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 350 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित एवं संगठित रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कुंवर राज बहादुर सिंह राणा, अध्यक्ष जागृति मंडल समिति रायपुर एवं अध्यक्ष गायत्री वेदमाता महाविद्यालय जगदलपुर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विजयादशमी पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, अनुशासन और संगठन की शक्ति को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रत्येक नागरिक में कर्तव्यबोध, समर्पण और सेवा की भावना होना आवश्यक है। समाज को संगठित और जागरूक बनाकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता करते हुए संगठन के अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृभूमि के प्रति निष्ठा, राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला बीजापुर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह रहा। कार्यक्रम में रवि शंकर शुक्ला जिला कार्यवाह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बीजापुर ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजय दशमी के अवसर पर पथ संचालन का कार्यक्रम उत्साह से साथ नगर में पथ संचालन किया गया जिसमें नगर के वासियों से सभी संयम सेवकों का स्वागत हर चौराहो पर किया गया वही सह जिला संघ चालक भूपति नक्का द्वारा कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष जिनका सहयोग मिला उन सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *