सड़क से उड़ती धूल, जनता ने इस लिए खिलाया था कमल का फूल?



सुकमा। नक्सलवाद खत्म हो गया, अब बस्तर में अमन और तरक्की की बयार बह रही है। अमन तो ठीक है, मगर तरक्की के बयार को ये धूल के ये गुबार हवा में उड़ा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो, आने वाले चुनाव में सुकमा में कमल की पंखुड़ियां यूं ही धूल के इस गुबार में दफन होती दिखेंगीं।
जनाब हम बात कर रहे हैं नेशनल हाईवे- 30 के सुकमा से जगदलपुर तक के हिस्से की। हाईवे के इस हिस्से की हालत देखकर कतई यह नहीं लगता कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है। नेशनल हाईवे के इस हिस्से की गत ऎसी हो गई है कि बसों, ट्रकों, कारों और बाइक्स के परखच्चे उड़ रहे हैं। वाहन मालिकों को रोज हजारों का नुकसान हो रहा है। कुछ बादशाह किस्म के लोग यह कह रहे हैं कि इस रोड का टेंडर पास हो गया है और यह भी बता रहे हैं 100 का माल 50 में बिक गया है, इससे तो फायदा सरकार का होगा, 40 करोड़ का काम 30 करोड़ 10 करोड़ का! किसका फायदा हुआ? ऐसा लगता है बिजनेस चल रहा है। जब बड़े-बड़े इंजीनियर स्पेस टेक्नोलॉजी से जिस रोड का इंस्ट्रूमेंट बना रहे हैं तो क्या वैसे ही बना रहे हैं,
चलो ठीक है यह भी एक टेंडर की प्रक्रिया है, मगर सवाल यह है कि क्या जिस ठेकेदार को यह काम मिला है वह ठेकेदार 100 प्रतिशत इस काम पर खरा उतरेगा? सड़क बन भी जाएगी फिर से उड़ती रहेगी धूल? जनाब ऐसे में तो मुश्किल है सुकमा में खिलना कमल का फूल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *