हड़तालियों की समाजसेवा- राहगीरों को शरबत पिलाकर मनाई बाबा साहब की जयंती
अपनी मांगों के समर्थन हेतु चलाया हस्ताक्षर अभियान
बीजापुर- बीजपुर जिला मुख्यालय में आज समाज सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। आम नागरिक और राहगीर उस समय आश्चर्यचकित हो गए , जब हड़ताल पर बैठे मनरेगाकर्मियों के पंडाल से शासन के खिलाफ नारे की बजाय वैष्णव जन के तेने कहिये पीर पराई जाने रे जैसे भजन की धुन पर हड़ताल पर बैठे मनरेगाकर्मी राहगीरों को ठंडा शरबत पिला रहे थे। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडर की जयंती के अवसर पर जिले के आम नागरिक तक अपनी मांगों को पहुचाने व समर्थन प्राप्त करने का यह अनूठा तरीका था। शरबत पीने आने वाले सामाजिक बंधुओं, नगर के विशिष्ट नागरिकों एवम आम जन को अपनी नियमिकरण की माँग को बताकर पक्ष में हस्ताक्षर कराकर समर्थन भी प्राप्त किये। समाचार लिखे जाने तक 600 नागरिको के हस्ताक्षर कर संघ की मांगों को आमर्थं किया है।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव ललित मानिकपुरी ने बताया कि 4 अप्रैल से राज्यभर में मनरेगाकर्मी अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल व धरने पर बैठे है, अभी तक हमारी मांगों को शासन द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसलिए आमजन , समाज के प्रबुद्ध नागरिकों तक अपनी बात पहुचाने के लिए हमने हस्ताक्षर अभियान चलाया है।
महासंघ के जिला उपाध्यक्ष व रोजगार सहायक संघ के जिला अध्यक्ष सुशील दुर्गम ने बताया कि 12 अप्रैल को दंतेवाड़ा से सैकड़ों की संख्या में मनरेगाकर्मी अपनी मांगों को मनवाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से रायपुर तक इस भरी गर्मी में पदयात्रा अर्थात दांडी यात्रा पर निकले है। प्रदेश भर में 40 डिग्री तापमान में हमारे साथी हड़ताल पर बैठे है। लेकिन उनकी पीड़ा कष्ट संवेदनहीन सरकार नहीं समझ रही है।इसलिए हम जिले मे बाबा साहब की जयंती पर राहगीरों व सामाजिक बंधुओ को शरबत पिलाने का विचार आया।
इस शरबत वितरण के कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संघ के मीडिया प्रभारी जिनेश कुमार, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष श सोनम साहू,सदस्य विक्रम वर्मा, रूखमणी श्रीवास्तव, ममता जव्वा, हेमलता चंद्रा , तोरण लाल उर्वशा, जय ध्रुव, सिलिप प्रधान , ममता जव्वा, रूखमणी श्रीवास्तव, हेमलता चन्द्रा के अलावा अन्य कर्मचारी व रोजगार सहायक उपस्थित थे ।
