विधायक विक्रम ने दिखाया मानवता , सड़क पर पड़े घायल अनजान युवक को पहुँचाया हॉस्पिटल

बीजापुर :- रविवार रात को बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी बीजापुर-गीदम मार्ग से गुजर रहे थे , इसी दरमियान बीजापुर के जीएडी कालोनी के आगे स्वागत द्वार के पास एक अनजान युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था जिसे देख उन्होंने अपने क़ाफ़िला को रोका और उसे पानी पिलाकर उसका कुशल क्षेम जाना और तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाकर बेहतर उपचार के लिए ज़िला अस्पताल बीजापुर भिजवाया जहां घायल युवक का उपचार जारी है।

इस दौरान उनके साथ ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पुरुषोत्तम सल्लूर, बबलू खत्री, ज्योति कुमार, बब्बू राठी के अलावा अन्य लोग साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *