मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का प्रेसवार्ता कर भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धि
बीजापुर – केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे हुए इस पर भाजपा ने प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धि रखी प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवनारायण पांडे, जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,पूर्व विधायक लच्छू कश्यप,जी.वेंकट, सतेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल को सराहा और कहा भाजपा इसे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मना रही है। आगे कहा है देश में आई विषम परिस्थिति कोविड जैसे महामारी को सरकार ने बेहतर तरीके से निपटा एंव दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही आर्थिक विकास को पटरी पर लाने का काम मोदी सरकार ने किया है।
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंच सरकार की योजना को बेहतर तरीके से बताएंगे,साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला भाजपाई लोगों के बीच चलाएंगे। बिरसा मुंडा जयंती को आदिवासी समुदाय के बीच मनायेगी उनकी गाथा को स्मरण करेगी।
भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि पार्टी के अलग-अलग मोर्चा के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सरकार की उपलब्धि बताएंगे व विशिष्ट पहलुओं और उपलब्धि के बारे में चर्चा करेंगे। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि का प्रावधान लाया स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने कार्य किया,ऐसे सभी पहलुओं और क्षेत्रों में मोदी सरकार ने काम किया है जो उपलब्धियों से आठ साल भरा रहा है। इन्ही कार्यों के चलते लगातार अनेक राज्यों में भाजपा को जनता ने सेवा करने का मौका दे रही है ये कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है जनता का विश्वास आज भाजपा पर मोदी सरकार पर है।
इस सफल आठ वर्ष को भाजपा जनता के बीच मनायेगी और केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी देगी इसलिए ही भाजपा इस आठ वर्ष को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मना रही है।
