सीनियर सिटीजनों ने कवर्धा जिलाधीश को दी जन्मदिन की बधाई, लंबित महंगाई की स्वीकृति हेतु सौंपा ज्ञापन
कवर्धा :- शुक्रवार 23 जून को कवर्धा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा को उनके जन्मदिवस पर सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता , वरिष्ठ सदस्य आदित्य श्रीवास्तव एवं प्रदेश प्रतिनिधि एसएस जैन ने मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं उनके स्वस्थ एवं शतायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित महंगाई राहत स्वीकृति आदेश हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन भी कलेक्टर साहब के माध्यम से भेजने हेतु उन्हें सौंपा गया। ज्ञापन की प्रति महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ को भी कवर्धा कलेक्टर के माध्यम से भेजने हेतु सौंपी गई।
