घर के टॉयलेट में मिला महिला का शव, सर पर गंभीर चोट मिलने के निशान, हत्या की आशंका

कवर्धा :- थाना पंडरिया के ग्राम दुल्लापुर में एक महिला का शव टॉयलेट में मिलने से ग्राम में सनसनी फैल गई मृत महिला का नाम रामकली ध्रुवे पति स्वर्गीय रतन धुर्वे उम्र 45 साल बताई जा रही है उनके परिवार वालों ने इसकी सूचना थाने में दी ,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है ।यहां यह बता देना लाजमी होगा कि मृतिका का सौतेला बेटा उसी कमरे के बगल में रहता है।
ए स पी मोनिका रावटे ने बताया कि महिला के सर पर गंभीर चोट आई है जिससे उसकी मौत हुई है, लेकिन शंका यह जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या की है इसलिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एफ एस एल एवं स्क्वायड डॉग टीम को बुला लिया गया है और जांच की जा रही है । जांच होने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या दुर्घटना । फिलहाल
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *